
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस का एक और कारनामा देर रात सामने आया है. जहां सोनारी थाना के टाइगर मोबाइल के जवानों ने छुट्टियों में आए पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो के भतीजे और उनके दोस्तों की जमकर पिटाई कर डाली. वहीं सूचना मिलते ही पूर्व सांसद सोनारी थाना पहुंच मामला दर्ज कराया. जानकारी देते हुए श्री महतो के भतीजे अंकित महतो ने बताया कि वे अपने दोस्तों का इंतजार मरीन ड्राइव पर बने पुल के पास इंतजार कर रहे थे, इसी बीच तीन चार टाईगर मोबाइल के जवान वहां पहुंचे और उन्हें वहां से जाने को कहने लगे.

उन्होंने बताया कि अपने दोस्तों के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं आते ही चले जायेंगे. फिर क्या था जवानों को गुस्सा आ गया और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लात घूंसों से सांसद के भतीजे की पिटाई शुरू कर दी. अंकित और उनके दोस्तों ने सभी जवानों को शराब के नशे में होने की बात बताई. वहीं देर रात तक सोनारी थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा जारी रहा. अंकित दिल्ली में पढ़ाई करते हैं और छुट्टियों में जमशेदपुर आए हैं.



