जमशेदपुर : दशमी की सुबह जमशेदपुर में एक भीषण सड़क हादसे में टेल्को निवासी 58 वर्षीय गोपाल चक्रवर्ती की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गोपाल चक्रवर्ती आज सुबह कुछ ऑर्डर पहुंचाने के लिए अपनी साइकिल से जा रहे थे, इसी दौरान मानगो में करनाल होटल से कुछ दूर पहले एक मालवाहक गाड़ी की चपेट में आने से वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
इसी दौरान वहां से गुजर रहे मानगो के ओलीडीह निवासी सोनू वर्मा की नजर उन पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर घायल गोपाल चक्रवर्ती की मदद की और एक ऑटो से उन्हें अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों ने मृतक के पास से बरामद मोबाइल फोन के जरिए उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे. इस हादसे के कारण परिवार में शोक का माहौल है.








