जमशेदपुर: खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के लिए जमशेदपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान लगातार जारी है. शुक्रवार,की वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर की अध्यक्षता में साकची स्थित रविंद्र भवन सभागार में मोबाइल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन मुस्कान के दसवें चरण में कुल 271 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए. इससे पहले नौ चरणों में पुलिस द्वारा 2936 मोबाइल फोन बरामद कर वितरित किए जा चुके हैं. (नीचे भी पढ़े)

इस तरह अब तक जमशेदपुर पुलिस ने कुल 3205 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए हैं. कार्यक्रम में आम लोगों को भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल के उपयोग की तकनीकी जानकारी भी दी गई. पुलिस ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था, पुलिस उपाधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सहित पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे.जमशेदपुर पुलिस की यह पहल न केवल लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस दिलाने में मदद कर रही है, बल्कि तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास भी मजबूत कर रही है.







