• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 16, 2026
34 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, विस्थापित परिवारों के संघर्ष और पीड़ा को किया याद, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा – पंडित नेहरू के सत्ता लालच और तुष्टिकरण की राजनीति ने देश को दी विभाजन की त्रासदी

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, विस्थापित परिवारों के संघर्ष और पीड़ा को किया याद, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा – पंडित नेहरू के सत्ता लालच और तुष्टिकरण की राजनीति ने देश को दी विभाजन की त्रासदी
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : भाजपा ने देश के विभाजन के दर्द को याद करते हुए शुक्रवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया. जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सीतारामडेरा मंडल के ईस्ट बंगाल कॉलोनी में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित विभाजन विभीषिका विषयक गोष्ठी में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्यवक्ता के रूप में शामिल हुए. इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा मुंडा, झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरप्रीत सिंह काले एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह समेत कई नेतागण एवं कार्यकर्ता मुख्यरूप से मौजूद रहे. इस दौरान विस्थापित हुए ईस्ट बंगाल कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी एवं रिफ्यूजी कॉलोनी के सैकड़ों लोगों की मौजदूगी में भाजपा नेताओं ने विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया. वहीं, यातना एवं वेदना सहने वाले नागरिकों के कष्ट और संघर्षों को स्मरण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन सभी भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने का अवसर है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया.(नीचे भी पढ़े)

इसके साथ ही यह दिन उन लोगों के कष्ट और संघर्ष की भी याद दिलाता है, जिन्हें विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा. गोष्ठी को बतौर मुख्यवक्ता संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विभाजन की त्रासदी में बलिदान हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन कोई सामान्य राजनीतिक घटना नहीं थी. यह मानव इतिहास की अत्यंत भयावह त्रासदियों में से एक था. विभाजन के कारण करोड़ों लोगों को अपने घर-बार, जमीन-जायदाद और पुश्तैनी स्थानों को छोड़कर विस्थापन का जीवन जीने को विवश होना पड़ा. देश के विभाजन के कारण लगभग डेढ़ करोड़ परिवार विस्थापित हुए थे और लगभग 10 लाखों की जाने गयी। यह मानव इतिहास की सबसे बड़ी विभीषिका थी. श्री दास ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की समझौतावादी और तुष्टिकरण की राजनीति ने देश के विभाजन की परिस्थितियों को जन्म दिया. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे अनेक नेताओं ने देश के विभाजन का विरोध किया था, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू के सत्ता लालच के कारण भारत का विभाजन हुआ. उन्होंने कहा कि जब एक ओर देश स्वतंत्रता का उत्सव मना रहा था, वहीं दूसरी ओर करोड़ों लोग अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों से पलायन कर रहे थे. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अमानवीय परिस्थितियों से गुजरना पड़ा. विभाजन की पीड़ा केवल उस पीढ़ी तक सीमित नहीं रही, बल्कि उसका प्रभाव आज भी विस्थापित परिवारों की स्मृतियों में जीवित है. श्री दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आह्वान करने के पीछे मूल उद्देश्य यह है कि आने वाली पीढ़ी को भी बताएं कि हमारे देश में क्या हुआ था. कैसे लम्हों ने खता की थी और सदियों नजर आ रहा है. कैसे उस कांग्रेस के नेताओं के समझौता किया, एक-एक बात सबके सामने आना चाहिए.(नीचे भी पढ़े)

भारत विभाजन का इतिहास भुलाया नहीं जा सकता : अमरप्रीत सिंह काले
वहीं, झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि इतिहास केवल अतीत का दस्तावेज नहीं है. यह आने वाली पीढ़ियों के लिए सीख और चेतावनी भी है. भारत विभाजन की विभीषिका और उसकी पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों परिवारों ने अपने घर, संपत्ति और अपनों को खोया और हिंसा और विस्थापन की असहनीय पीड़ा झेली. इसके बावजूद विस्थापित परिवारों ने अदम्य साहस और परिश्रम से अपने जीवन को दोबारा खड़ा किया और भारत के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने विभाजन में बलिदान हुए नागरिकों और विस्थापित परिवारों को नमन करते हुए आह्वान किया कि हम सभी मिलकर एक मजबूत, समरस, शांतिपूर्ण और अखंड भारत के निर्माण का संकल्प लें.(नीचे भी पढ़े)

विभाजन की आपबीती सुनाते हुए भावुक हुए सरदार गुरप्रीत सिंह
कार्यक्रम में सरदार गुरप्रीत सिंह ने विभाजन की आपबीती साझा की. उन्होंने विभाजन के दौरान झेली गई भयावह परिस्थितियों को याद करते हुए बताया कि उस दौर में हर कदम पर साजिश और मौत का भय था. अपनों से बिछड़ने, घर-बार छोड़ने और जान बचाकर भारत आने की पीड़ा को शब्दों में बयां करना आज भी कठिन है. उन्होंने कहा कि विभाजन की वह त्रासदी वर्षों बीत जाने के बाद भी उनके दिलो-दिमाग में ताजा है. इस दौरान मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने किया. राष्ट्रीय गान गाकर गोष्ठी का समापन हुआ. गोष्ठी के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, खेमलाल चौधरी, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, रीना चौधरी, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अमित सिंह, मंजीत सिंह, नीतीश कुशवाहा, नीलु मछुआ, रमेश बास्के, हलदर नारायण साह, कुमार अभिषेक, युवराज सिंह, विकास शर्मा, रंजीत सिंह, अमित मिश्रा, रंजीत सिंह, रविन्द्र सिसोदिया, मारुति नंदन पांडेय, जुगनू वर्मा, आनंद कुमार, कमलेश सिंह, चंचल चक्रवर्ती, सतीश शर्मा, संजय नंदी, विनय खुराना, बलविंदर सिंह, मनीष सचदेव, कौस्तव रॉय, योगेश जग्गी, चंचल भाटिया, परमजीत सिंह, मनोज चावला, हन्नी सचदेव, रिक्की सिंह, छगनलाल, सुनीता रानी, मीरा झा, सीमा दास समेत कई अन्य मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur rural- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विधायक समीर मोहंती ने विभिन्न स्थानों पर फहराया तिरंगा
खबर

jamshedpur rural- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विधायक समीर मोहंती ने विभिन्न स्थानों पर फहराया तिरंगा

August 16, 2026
Jamshedpur theft attempt in tata steel foiled  : टाटा स्टील प्लांट में चोरी की कोशिश नाकाम, सुरक्षा कर्मियों ने जुगसलाई के युवक को पकड़ा
खबर

Jamshedpur theft attempt in tata steel foiled  : टाटा स्टील प्लांट में चोरी की कोशिश नाकाम, सुरक्षा कर्मियों ने जुगसलाई के युवक को पकड़ा

August 16, 2026
Jamshedpur  theft : परसूडीह थानाअंतर्गत गदरा अंबेडकर नगर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, परिवार गया था बाजार, चोरों ने 7 से 8 लाख के आभूषण उड़ाए
खबर

Jamshedpur  theft : परसूडीह थानाअंतर्गत गदरा अंबेडकर नगर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, परिवार गया था बाजार, चोरों ने 7 से 8 लाख के आभूषण उड़ाए

August 16, 2026
Next Post
jamshedpur bjp : हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू व जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने अपने-अपने आवास पर फहराया तिरंगा

jamshedpur bjp : हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू व जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने अपने-अपने आवास पर फहराया तिरंगा

jamshedpur rss : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, स्वयंसेवकों व समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने लिया हिस्सा

jamshedpur rss : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, स्वयंसेवकों व समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने लिया हिस्सा

tata workers union Constitution amendment : टाटा वर्कर्स यूनियन के संविधान संशोधन को श्रम विभाग की मंजूरी, 106 साल में चौथी बार बदला संविधान

tata workers union Constitution amendment : टाटा वर्कर्स यूनियन के संविधान संशोधन को श्रम विभाग की मंजूरी, 106 साल में चौथी बार बदला संविधान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026

Jamshedpur theft – मानगो में महिला के घर से लाखों की चोरी, आभूषण व नकदी उड़ा ले गए चोर, देखिए – video

Jamshedpur encroachment removal drive : जेमको से हटाया गया एक दर्जन दुकानें, विरोध करने आये लोगों को पुलिस और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, देखिये – video

Jamshedpur pre independence day : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Jamshedpur mla saryu roy initiative : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन, बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural theft : बोड़ाम के भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नगदी समेत 1.20 लाख के सामान चुरा ले गए चोर

Jamshedpur rural theft : भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नकदी समेत लाखो का सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur theft : परसुडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे लोग, चोरो ने किया हाथ साफ

Jamshedpur press club : स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण, सदस्यों के लिए शुरू हुई मेडिकल सुविधा

Press club of Jamshedpur : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, पत्रकारों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

Jamshedpur police line independence day : जमशेदपुर पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News