
जमशेदपुर : भारत चीन सीमा के एलवोसी पर चीन के कायरतापूर्ण तरीके से भारतीय सैनिकों पर किये गये हमले को लेकर भारतीय जन मोर्चा, बारीडीह मंडल, जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में सिदगोड़ा स्थित 28 नम्बर चौक पर भारतीय सैनिक जो देश की आन-बान के लिए बलिदान हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया और उसके बाद चीन के राष्ट्रपति शी जीनपिंग का पुतला तथा चीन का झंडा का दहन किया गया. इसमें चीनी समानों का भी बहिष्कार करने का शपथ के साथ-साथ चीन विरोधी नारे लगाये गये. एलओसी पर भारतीय जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.
इस वक्त पूरा देश एक साथ खड़ा है, हम सभी अपने अपने तरीके से देश हित में चीन के निर्मित बस्तुवों का बहिष्कार करते हुए मुंहतोड़ जवाब देंगे. इस कार्यक्रम में चंद्रगुप्त सिंह, भाजमो के जिला संयोजक रामनारायण शर्मा, कोल्हान प्रभारी संजीव आचार्य, पूर्वी विधानसभा के संयोजक अजय सिन्हा, हरे राम सिंह, राजीव चौहान, धनजी पांडेय, मनोज सिंह उज्जैन, असीम पाठक, अशोक कुमार, गौतम धर, रंजन सिंह, विकास सिंह, काशीनाथ प्रधान, अजितेश उज्जैन, विकास गुप्ता, पी विजय राव, अभय सिंह, चन्द्रशेखर राव, सतीश गुप्ता, वंदना नामता, पुतुल सिंह, मिष्टु सोना, आरती मुखी, काकुली मुखर्जी के साथ ही सैकड़ों भाजमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे.




