जमशेदपुर : जमशेदपुर पैकर्स मूवर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष संतोष कुमार शार्दुल के नेतृत्व में पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय को से भेंट कर उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर और शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया. तत्पश्चा पैकर्स मूवर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मिलकर अपनी बात और समस्याओं को रखा. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के समस्याओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए विधायक सरयू राय ने सहयोग का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल की ओर से जमशेदपुर पैकर मूवर एसोसिएशन की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर में एक कार्यालय दिलाने की प्रार्थना किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस पर विधायक सरयू राय ने उचित सहयोग का आश्वासन दिया. पैकर्स मूवर्स संगठन के इस प्रतिनिधिमंडल में नेशनल पैकर के सुमन, आधुनिक पैकर के विवेक मिश्रा, साउथ पैकर के घनश्याम, सेफ एंड सिक्योर पैकर्स के आर्यन गुप्ता, छोटू, एमएस पैकर्स के मुकेश, ओम देव पैकर्स के सुनील और सीएलएस पैकर्स मूवर्स की संतोष कुमार शार्दुल शामिल हुए.







