
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रेड क्रॉस भवन में संचालित रेड क्रॉस वैक्सीन सेन्टर में आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगले सप्ताह से 18+ उम्र के लोगों के लिए पेड (Paid) कोविड-19 वैक्सीन COVISHIELD का टीकाकरण शुरु किया जा रहा है। झारखण्ड में इस तरह का रेड क्रॉस का यह पहला वैक्सीनेशन सेन्टर होगा। इस वैक्सीन सेन्टर में सभी कर सहित 850/- (साढ़े आठ सौ रुपये) में कोविशील्ड का प्रति डोज टीका उपलब्ध करवाया जायेगा। उपलब्ध स्लॉट के अनुसार लोग कोविन एप्प या आरोग्य सेतु एप्प पर अपना स्लाट बुक करवा सकते हैं। दिक्कत होने पर अपना आधार कार्ड लेकर भी आ सकते हैं, जो लोग पहला वैक्सीन ले चुके हैं वे दूसरा डोज 12 से 16 सप्ताह के बीच ले सकेंगे। वैक्सीनेशन की सुविधा के लिए रेड क्रॉस भवन में चार वैक्सीनेशन केबिन होंगे, जिनमें दो केबिन 18 से 44 वर्ष के लिए, एक केबिन 45 वर्ष से 65 वर्ष के लिए तथा एक केबिन अत्याधिक बुजुर्ग, बीमार तथा दिव्यांग लोगों के लिए रहेगा। चलने फिरने में असमर्थ लोगों को उनके वाहन में ही वैक्सीनेशन की व्यवस्था की जायेगी। वैक्सीन लेने वालों की सुविधा के लिए रेड क्रॉस के भोलेंटियर्स भी तैनात किये जायेंगे। मास्क तथा सामाजिक दूरी का पालन आवश्यक होगा। वैक्सीन सेन्टर की व्यवस्था का संचालन रेड क्रॉस के पेट्रन विकास अग्रवाल, विक्रम अग्रवाल, राधेश्याम कुमार के जिम्मे होगा। वैक्सीनेशन सेन्टर में वैक्सीनेशन के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे। रेड क्रॉस वैक्सीन सेन्टर के लिए कोविशील्ड का पहला खेप बुधवार तक रांची हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है।
बालीगुमा में किन्नर परिवारों को दी गयी राशन सामग्री
रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम पीड़ित मानवता की सेवा के अपने अभियान को जारी रखते हुए आज बालीगुमा में किन्नर परिवारों के बीच राशि राशन सामग्री प्रदान किया। रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के दिशा निर्देश में रेड क्रॉस कार्यकर्ता प्रमोद कुमार, हाफिजुल रहमान, राधेश्याम कुमार, पिंटू कुमार राशन सामग्री के साथ बालिगुमा में किन्नर परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें प्रदान किया। ज्ञातब्य हो कि लॉकडाउन के कारण दैनदिनी रोजगार से जुड़े लोगों पर काफी प्रभाव पड़ा है और उनकी आजीविका भी समाप्त हो गयी है।




