जमशेदपुर: अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट शिक्षक संघ के द्वारा झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आवास टेल्को घोड़ाबांधा पर शिक्षकों का एक शिष्ट मंडल की मुलाकात हुई. शिष्ट मंडल ने शिक्षा मंत्री से राज्यपाल द्वारा नई शिक्षा नीति के कारण इंटरमीडिएट की पढ़ाई अंगीभूत महाविद्यालय में बंद करने के आदेश से उत्पन्न हुई समस्या की ओर ध्यान दिलाया और कहा कि 2009 से लगातार हम सभी शिक्षक अल्प वेतन में सरकार की सेवा कर रहे हैं लेकिन अचानक इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद होने से हमारे समक्ष बेरोजगारी का संकट मंडराने लगा है. परिवार का भरण पोषण इत्यादि की समस्या उत्पन्न हो गई है. अतः मंत्री हमारी समस्या का स्थाई समाधान करें जिससे हमारी बेरोजगारी दूर हो सकेय. उन्होंने शिष्ट मंडल को पूरी तरह भरोसा और विश्वास दिलाया कि झारखंड सरकार आप लोगों की समस्या के प्रति काफी गंभीर और संवेदनशील है. सरकार जल्द इंटरमीडिएट के समस्या को सुलझाने में लगी हुई है और झारखंड का कोई भी शिक्षक और कर्मचारी बेरोजगार नहीं होगा. इस पर झारखंड के मुख्यमंत्री की भी सहमति है. इंटरमीडिएट शिक्षक और कर्मियों के समायोजन पर सरकार काम कर रही है. इसलिए किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, और झारखंड सरकार किसी भी शिक्षक और कर्मियों को बेरोजगार होने नहीं देगी. इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व झारखंड अंगीभूत इंटर महाविद्यालय शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी अनिमेष बक्शी, मोहम्मद मसूद, उपेंद्र राणा, सुमन राय,लक्ष्मी हेंब्रम, विमला कुमारी, संध्या सिंह, प्रीति कुमारी, ज्योति प्रभा, लुसी रानी मिश्रा, ऋषिता राय, पूजा गुप्ता, नीतू बाला सिंह, अजय कुमार दीप, प्रीति पांडे, कमर निगार, वंदना कुमारी, डॉ रश्मि रानी, तजिंद्र कौर, अफसाना परवीन, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.



