जमशेदपुर: टाटानगर टीओपी स्थित दुर्गा- हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार की शाम को परशुराम शक्ति सेना की एक बैठक केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में पूजा अर्चना व आरती के साथ की गयी. इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे का सेना के सदस्यों ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. इसके बाद पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हुई. इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष पद पर एक बार फिर वेद प्रकाश तिवारी का नाम प्रस्ताव रखा, जिसके बाद सभी सदस्यों ने उनके नाम पर सहमति जताते हुए हाथ उठाते हुए अपनी सहमति प्रदान की. इसके बाद केंद्रीय अध्यक्ष ने महासचिव पद पर रितेश मिश्रा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर आम सहमति बनी.(नीचे भी पढ़े)

सभी ने हाथ उठाकर अपनी सहमति प्रदान की. इसके बाद केंद्रीय अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष व महासचिव को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका मनोनीत किया. साथ ही साथ दोनों पदाधिकारियों को 10 दिनों के अंदर जिला कमेटी गठन करने का भी निर्देश दिया. इसके अलावा जिले में संगठन मजबूत करने व समाज हित में कार्य करने का भी निर्देश दिया. इस बैठक में अभिषेक पांडे, रंजीत झा, दीपक मिश्रा, दीपक पांडे, सौरभ पाठक, वेद प्रकाश तिवारी, रितेश मिश्रा, कार्तिक झा, अभिषेक शुक्ला, सन्नी शर्मा,ओमकार झा, गोलू आजाद, राजा ओझा, रवि दुबे, अखिलेश मिश्रा, मनमोहन तिवारी, आदित्य भारद्धाज, नीतीश, बिटटू तिवारी, मनोरंजन नंदा, मनु तिवारी समेत काफी संख्या ब्राह्मण समाज के सदस्य मौजूद थे.



