जमशेदपुर : जमशेदपुर में शार्प भारत की खबर का असर हुआ है. जहां परसुडीह के गदड़ा में बीती रात कन्वाई चालक संजय श्रीवास्तव की निर्मम हत्या का वायरल वीडियो हमारे वेबसाइट पर प्रकाशित होते ही परसुडीह पुलिस हरकत में आई और मंगलवार देर रात संजय श्रीवास्तव हत्याकांड में शामिल महिलाओं को हिरासत में ले लिया है. हालांकि सभी पुरुष फरार हो गए हैं. जबकि तमाशबीन पड़ोसी अब मृतक संजय श्रीवास्तव के परिजनों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. मालूम हो कि सोमवार की रात परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने कनवाई चालक संजय श्रीवास्तव (45) की निर्मम हत्या कर डाली. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शार्प भारत ने अपने खबर में उक्त वायरल वीडियो को प्रमुखता से दिखाया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से पड़ोसी संजीव श्रीवास्तव को पीट रहे हैं और दर्जनों लोग तमाशबीन बने देख रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
एकबार फिर से उस वायरल वीडियो को आप हमारे वेबसाइट पर गौर से देखें : संजय की बेटी पिंकी ने बताया कि उसके पिता कनवाई चालक थे और ज्यादातर घर से बाहर ही रहते थे. घर में चार बहने ही रहती है. पड़ोस में रहने वाले लोगों के साथ जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता था. कई बार मारपीट भी हुई है. मामला परसुडीह थाना में भी जाता था. जहां दोनों पक्षों में समझौता हो जाता था. सोमवार की रात उसके पिता घर के बाहर खड़े थे तभी पड़ोस में रहने वाले संतोष, आनंद, रोहित और आयुष समेत दो अन्य लोगों ने उन्हें को घेर लिया और लात- घूसों से पिटाई शुरू कर दी. पिटाई करने के बाद सभी संजय को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए. इस दौरान आसपास के लोग मूक दर्शक बने रहे किसी ने भी उसके पिता को बचाने का प्रयास नहीं किया. पिंकी ने आरोप लगाया कि जब वह इसकी शिकायत करने थाने गई तो पुलिस ने भी उनकी मदद नहीं की. अंततः अपने पिता को टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर गयी जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इधर पुलिस ने मंगलवार देर रात गदड़ा पहुंची और मृतक़ संजय हत्याकांड में आरोपी पड़ोसी महिलाओं को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गयी है. हमारे पास वह वीडियो क्लिप भी है आप उसे भी देखें. (नीचे भी पढ़ें)
हमारा सवाल : जिस तरह से संजय श्रीवास्तव की हत्या की गई है क्या पुलिस मोब लिंचिंग के तहत एफआईआर दर्ज कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाएगी ? क्या पुलिसिया कार्रवाई के बाद तमाशबीन भीड़ के यूटर्न लेने पर वे दोषमुक्त हो जाएंगे ? क्या इस कार्रवाई से परसुडीह पुलिस भी दोषमुक्त हो जाएगी ? झारखंड की अबुआ सरकार से उम्मीद है कि इस जघन्य हत्याकांड के लिए सभी गुनहगारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि बोलती तस्वीर सभी गुनहगारों के गुनाह की चीख चीख कर गवाही दे रही है.




