जमशेदपुर : आगामी होली और रमजान के मद्देनजर शहर में शांति और सौहार्द बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन एवं जिला स्तरीय शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय बिरसा मुंडा टाउन हॉल में संपन्न हुई. (नीचे भी पढ़ें)

उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान आने वाले त्योहारों के दौरान शहर में शांति और सौहार्द बना रहे, इस पर रायशुमारी के बाद जरूरी दिशा निर्देश दिए. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि होली और रमजान दोनों ही प्रमुख त्योहार हैं, जिनमें लोगों की भागीदारी अधिक होती है. ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने दोनों समुदायों के लोगों से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की. (नीचे भी पढ़ें)
कानून- व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर पुलिस-प्रशासन को निर्देश देते हुए उन्होंने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने को कहा. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, उपायुक्त ने स्वच्छता और यातायात प्रबंधन एवं नगर निगम को साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए.



