जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) ने लाइनमैन दिवस का आयोजन किया. इसके तहत उन समर्पित विद्युत कर्मियों को सम्मानित किया जा सके जो 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात कार्यरत रहते हैं और हमारे घरों व व्यवसायों को रोशन करते हैं. यह कार्यक्रम जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में टाटा स्टील यूआइएसएल की विद्युत वितरण इकाइयों में आयोजित किया गया. इसमें लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन सदस्य, अधिकारी, पर्यवेक्षक, इलेक्ट्रीशियन, वेंडर पार्टनर और उनके कर्मचारी शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने लाइनमैन के कार्यों के महत्व और उनकी कठिनाइयों पर प्रकाश डाला. प्रमुख वक्ताओं में जीएम पावर सर्विसेज वीपी सिंह, जिन्होंने विद्युत कार्य के महत्व और सुरक्षा के सर्वोत्तम तरीकों पर जानकारी दी. साथ ही डीजीएम टाउन इलेक्ट्रिकल एमके पांडा, सेफ्टी, हेल्थ व डेवलपमेंट के चीफ मैनेजर सत्यराज रथ और एसके पावर सर्विसेज के सीनियर डिवीजनल मैनेजर रितेश गुप्ता, जिन्होंने विद्युत कर्मियों की कठिनाइयों पर चर्चा की. 80 विद्युत कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए पुरस्कृत किया गया. टाटा स्टील यूआइएसएल अपने विद्युत कर्मियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके महत्वपूर्ण योगदान को सदा मान्यता देता रहेगा.



