• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 2, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand recruitment : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवचयनित 49 प्रशिक्षण अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – नियुक्तियों का कारवां बढ़ता रहेगा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हाथों 49 नव चयनित प्रशिक्षण पदाधिकारियों को जब नियुक्ति पत्र मिला तो उनके चेहरे की मुस्कान देखते ही बन रही थी. खुशियों से भरा यह अवसर था, झारखंड मंत्रालय में श्रम, प्रशिक्षण, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नियुक्तियों का यह कारवां बढ़ता रहेगा. युवाओं को रोजगार से जोड़कर राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से सरकार की एक अभिन्न अंग के रूप में जिम्मेदारियों से भरे नए सफर की आप शुरुआत कर रहे हैं. मुझे विश्वास है कि आप प्रशिक्षण देकर युवाओं के हुनर को इस तरह से निखारेंगे कि उन्हें रोजगार के लिए मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा. (नीचे भी पढ़ें)

उन्हें रोजगार के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे. वे अपने हुनर तथा क्षमता की बदौलत देश -विदेश में मान सम्मान और गर्व के साथ कार्य कर अपने परिवार और राज्य का नाम आगे बढ़ाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई बार पॉलीटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों ने मुलाकात कर पठन- पाठन एवं प्रशिक्षण को लेकर हो रही समस्याओं से अवगत कराया था. इसी बात को संज्ञान में लेकर आईटीआई संस्थानों को मजबूत और संसाधनयुक्त बनाने का कार्य चल रहा है. इसी कड़ी में आईटीआई संस्थानों में पढ़ाई और प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशिक्षण पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है. यह हमारे द्वारा किए जा रहे प्रयासों का एक हिस्सा है और आने वाले दिनों में इसमें कई और कड़ियां जुड़ेंगी. हमारी कोशिश है कि झारखंड जैसे पिछड़े राज्य में रोजगार को लेकर नौजवानों की चिंताएं दूर हों. मुख्यमंत्री ने कहा कि हुनर का कोई मोल नहीं होता है. हुनर तो अनमोल है. अगर आपके पास हुनर हो तो आपको रोजगार के लिए दौड़ने की जरूरत नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

रोजगार खुद आपके दरवाजे पर आएगा, क्योंकि हुनरमंद को हर कोई अपने साथ जोड़कर रखना चाहता है. यही वजह है कि हमारी सरकार राज्य के नौजवानों के कौशल विकास के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. अब नौजवानों के प्रशिक्षण के लिए टेक्नोलॉजी पर विशेष जोर दिया जा रहा है, क्योंकि तकनीक के जरिए ही आज के युवा आगे बढ़ सकेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तेजी से तकनीकें बदल रही हैं. औद्योगिक जगत में अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है. मजदूरों के कार्य भी मशीनों के जरिए हो रहे हैं. ऐसे में अगर समय के अनुरूप आप अपने हुनर को नहीं निखारेंगे तो जमाने से काफी पीछे रह जाएंगे. रोजगार प्राप्त करना आपके लिए बड़ी चुनौती बन जाएगी. हमारा प्रयास है कि नई -नई तकनीको के माध्यम से आपको प्रशिक्षण मिले ताकि रोजगार के रास्ते आपके लिए हमेशा खुले रहें. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे जीवन का अहम हिस्सा बनता जा रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए तकनीक काफी आगे बढ़ चुका है. आज कृषि हो या उद्योग अथवा कोई और क्षेत्र- हर जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेज होता जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अब आप अपने को अलग नहीं रख सकते हैं. ऐसे में हमारे नौजवान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में आगे बढ़ें, इसके लिए आईटीआई संस्थानों के पाठ्यक्रम में इसे शामिल करने की जरूरत है. उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों की मरम्मत का प्रशिक्षण देने के लिए भी कोर्स संचालित करने पर जोर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के कौशल विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अब प्रखंड स्तर पर ही कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है. मेरा नौजवानों से आग्रह है कि वे कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में आएं और अपने को दक्ष बनाएं। आपकी दक्षता आपके करियर को नई दिशा देगी. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हम एक ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जहां युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर ना सिर्फ उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं बल्कि उनके हुनर को इस तरह से निखारने का प्रयास हो रहा है कि वे एक एंटरप्रेन्योर के रूप में आगे आकर अपना स्टार्टअप स्थापित कर सकें. इससे ना सिर्फ वे रोजगार प्राप्त करेंगे बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़ने में सफल होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं का कौशल विकास के साथ उनके रोजगार के लिए भी कार्य कर रही है. कैंपस प्लेसमेंट और रोजगार मेला तथा कई अन्य माध्यमों से पिछले वर्ष 50 हज़ार से अधिक युवाओं को देश-विदेश के संस्थानों में सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराया गया. मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि किसी एक व्यक्ति के बलबूते राज्य आगे नहीं बढ़ सकता है. सभी की भागीदारी से झारखंड जैसे राज्य का सर्वांगीण विकास संभव है. इस अवसर पर श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, श्रम विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, श्रमायुक्त संजीव कुमार बेसरा एवं कई अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर
खबर

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

August 2, 2026
Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर
खबर

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

August 2, 2026
Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च
खबर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

August 1, 2026
Next Post

Tata steel uisl lineman day : टाटा स्टील यूआइएसएल ने लाइनमैन दिवस मनाकर विद्युत कर्मियों को किया सम्मानित, कितने लोग हुए सम्मानित, जानें

Jamshedpur chartered accountants-जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ब्रांच की नई कार्यकारिणी गठित, कौशलेंद्र दास चुने गए चेयरमैन

Jamshedpur administration alert : होली एवं रमजान के मद्देनजर डीसी व एसएसपी ने की जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, सुझावों एवं समस्याओं पर समुचित कार्रवाई को लेकर किया गया आश्वस्त , 13 सुपर जोन में बांटकर होगा प्रशासनिक इंतजाम, देखिये - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur missing : आदित्यपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो किशोर लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

Jamshedpur body found : उलीडीह में पीपल के पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सनसनी

Jamshedpur mgm hostel : एमजीएम हॉस्टल से सामान लेने पहुंचे डॉ यश को रोका, दिवंगत डॉ समीर के परिजन भी लौटाए गए

Jamshedpur mango nagar nigam negligence : मानगो में नगर निगम की लापरवाही, 3 फीट गहरे नाले में गिरी महिला, देखिए – video

Jamshedpur snatching: जमशेदपुर में बेलगाम हो रही चेन छिनतई, 24 घंटे में तीन महिलाओं से लूटी सोने की चेन, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bjp protest : जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने उपायुक्त कार्यालय पर आक्रोश मार्च निकालकर किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Tata steel to break venture : टाटा स्टील जर्मनी की इस कंपनी के साथ तोड़ेगा 25 साल पुराना रिश्ता, कंपनी ने शुरू की तैयारी

Tata steel one : वन टाटा स्टील विजन को धरातल पर उतारने की कवायद, एमडी ने ब नायी हाइलेबल कमेटी

icsi Jamshedpur : भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के जमशेदपुर चैप्टर की ओर से “बियॉन्ड कंप्लायंस” सेमिनार का सफल आयोजन, कंपनी सेक्रेटरी को धारदार बनाने की कोशिश

Jamshedpur plantation : ”एक पौधा भविष्य के नाम” अभियान की शुरुआत, सोनारी दोमुहानी संगम घाट पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया पौधरोपण

Tata steel tisco general society agm : टिस्को जनरल कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की 92वीं आम सभा संपन्न, सदस्यों के लिए ऋण की राशि 8.70 लाख एवं लाभांश बंपर 16.50 फीसदी तक देने का प्रस्ताव पारित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News