
जमशेदपुर : जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाइटी व जमशेदपुर ब्लड बैंक से संयुक्त प्रयास से चलाये जा रहे प्लाज्मा डोनेशन अभियान की कड़ी में प्लाज्मा डोनर्स आगे आकर अपना प्लाज्मा डोनेशन कर रहे हैं, जिसके कारण जरुरतमंद कोविड-19 के मरीजों को कॉनवाल्सेन्ट प्लाज्मा समय से उपलब्ध हो पा रहा है, आज इस कड़ी में दो चिकित्सकों सहित तीन ने प्लाज्मा डोनेशन किया, जिसमें डॉ. शिवराज सिंह चौहान एवं नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विवेक केडिया तथा टाटा स्टील कर्मी उमाकान्त पाण्डे शामिल थे। (नीचे भी पढ़ें)

डॉ. केडिया एवं उमाकान्त पाण्डे ने दूसरी बार प्लाज्मा डोनेशन किया, इस तरह अब प्लाज्मा डोनेशन का आकड़ा 236 पहुंच गया है। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने सभी प्लाज्मा डोनर्स के प्रति आभार जताया है। आज प्लाज्मा डोनेशन के समय चिकित्सक डॉ. रीता सिंह, डॉ. निर्जला, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के एसडीपी एवं प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह उपस्थित थें, जिन्होने प्लाज्मा डोनर्स का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान किया।






