• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 5, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur pm awas meeting hungama : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के आवास पर हुई पीएम आवास योजना के लाभुकों संग जरूरी बैठक, प्रोजेक्ट हेड और डीएमसी रहे मौजूद, 31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार करने का मिला आश्वासन, विधायक सरयू राय ने कहा – चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर के प्रधानमंत्री आवासीय योजना के आवंटित मकानों की चाबी लाभुकों को देने के मुद्दे पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर बैठक हुई. इस बैठक में 75 से ज्यादा लाभुक आए थे. जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार और जुडको के प्रोजेक्ट मैनेजर धनंजय कुमार भी बैठक में शामिल हुए. बैठक में यह तय किया गया कि चूंकि प्रधानमंत्री आवासीय योजना क्षेत्र में सड़क, नाली, ड्रेनेज आदि का काम अधूरा है. लिहाजा 31 मई तक इन कार्यों को पूरा करने के लिए और समय चाहिए होगा. (नीचे भी पढ़े)

विधायक सरयू राय ने भी कहा कि सड़क, नाली, ड्रेनेज आदि का काम प्रारंभ हो जाए तो वह मंत्री से मिलेंगे और लाभुकों को चाबी देने के लिए कहेंगे. अगर ऐसा नहीं होता है तो वह 1 जून से अनशन पर बैठ जाएंगे. बैठक की शुरुआत में ही श्री राय ने लाभुकों को बताया कि इन दो दिनों में वह मंत्री से मिले और लाभुकों की परेशानियों से उन्हें अवगत कराया. चूंकि यह प्रोजेक्ट जुडको के पास है. मकान वही बना रहा है. अभी कई कमियां हैं. सड़क, नाली, ड्रेनेज आदि कुछ बना नहीं है. लिहाजा, जुडको ने जेएनएसी को प्रोजेक्ट हैंडओवर नहीं किया. फिर उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से कहा कि वह अपनी बात रखें. प्रोजेक्ट मैनेजर धनंजय कुमार ने बताया कि बाथरूम और किचन का पानी निकालने के लिए ड्रेन बनना है. पहले योजना स्वीकृत नहीं हुई थी. (नीचे भी पढ़े)

अब फाइनल स्टेज में योजना है. ड्रेन का टेंडर फाइनल हो चुका है. जल्द ही काम अवार्ड होने वाला है. एक माह में ड्रेन का काम पूरा हो जाएगा. सड़का का पैसा सैंक्शन होना है. हो जाता है तो ठीक अन्यथा वहां फ्लाई ऐश बिछवाएंगे ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो। आपके दबाव का केराण कार्य प्रगति पर है. इसमें एक माह का वक्त लगेगा. प्रोजेक्ट मैनेजर के इतना कहते ही लाभुक भड़क गए. एक लाभुक ने कहा कि आप लोग 2023 में ही गृह प्रवेश करवा रहे थे. अब 2026 आ गया है. कई लोग मर चुके हैं. हम लोगों में से भी कितने बचेंगे, पता नहीं. हम लोगों को आश्वासन की घुट्टी पिलाई जा रही है. आठ साल हो गए लेकिन हमें मकान नहीं मिला. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि जुडको जब तक सड़क, नाली, ड्रेन का काम पूरा नहीं करता, तब तक हम लोग उसे हैंडओवर करने को नहीं कह सकते. प्रोजेक्ट जब तक पूरा नहीं हो जाता, उसे जेएनएसी कैसे अपने हाथों में ले सकती है. उक्त प्रोजेक्ट को पूरा होने में कम से कम एक माह का वक्त लगेगा. एक माह के बाद ही कुछ हो सकता है. इस पर कई लाभुक भड़क गए. लाभुकों का कहना था कि जेएनएसी उन्हें बार-बार आश्वासन देता है. कभी सही तरीके से जवाब नहीं मिलता. लाभुक इस बात पर अड़ गए कि आप लोग एक तारीख बताएं. लिख कर दें. हम लोग जब इतना इंतजार कर चुके तो थोड़ा इंतजार और कर लेंगे. लेकिन, हमें लिखित में तारीख चाहिए. (नीचे भी पढ़े)

इस पर कहा गया कि प्रोजेक्ट तैयार होने में 31 मई तक का वक्त लग जाएगा. अंत में यही तय हुआ कि 31 मई तक सड़क, नाली और ड्रेन बन कर तैयार हो जाएंगे. इसके बाद एक समारोह तय कर लाभुकों को चाबी सौंपी जाएगी. उसी वक्त सरयू राय ने कहा कि अगर 31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार नहीं होता, लाभुकों को उनके मकान की चाबी नहीं दी जाती तो वह 1 जून से अनशन पर बैठ जाएंगे. बैठक में मीटर कनेक्शन चार्ज का भी मुद्दा उठा. लाभुकों ने बताया कि रांची में मीटर फ्री में दिया गया है. बोकारो में मीटर कनेक्शन के लिए 1500 रुपये लिये गए जबकि जमशेदपुर में 13600 रुपये चार्ज किया गया. जब योजना एक ही है, तो अलग-अलग शहरों में एक ही योजना के लिए अलग-अलग चार्ज क्यों किये जा रहे हैं. इस संबंध में सरयू राय ने बोकारो के उपायुक्त को फोन किया और उनसे आग्रह किया कि वह उन्हें बताएं कि बोकारो में 1500 रुपये चार्ज लिये गए हैं या नहीं. (नीचे भी पढ़े)

मीटिंग में लाभुकों ने मांग रखी कि ऑथॉरिटी उन्हें चाबी दे और जो भी काम बकाया है, उसे पूरा करें. लाभुकों ने प्रोजेक्ट मैनेजर और उप नगर आयुक्त से कहा कि कोई घर में घुसेगा नहीं. लेकिन, चाबी उन्हें मिलनी चाहिए. लाभुकों ने यह भी कहा कि उन सभी ने 6 मई को गृहप्रवेश की तैयारी कर रखी है. इस पर उप नगर आयुक्त ने कहा कि आप अपने मन से कोई भी काम कैसे कर सकते हैं. इसका बाकायदा एक सिस्टम है. अभी काम बचा है. काम पूरा हो जाएगा तब जुडको प्रोजेक्ट को जेएनएसी को हैंडओवर करेगा. उसके बाद उद्घाटन होगा, तब आपको चाबी मिलेगी.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना
खबर

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

June 4, 2026
jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत
खबर

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

June 4, 2026
Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

Next Post
jamshedpur proud-अंतरराष्ट्रीय योग गुरु अंशु सरकार का जलवा, वियतनाम में मिला सम्मान

jamshedpur proud-अंतरराष्ट्रीय योग गुरु अंशु सरकार का जलवा, वियतनाम में मिला सम्मान

Ed look out notice to Kolkata dcp shantanu sinha : ईडी का कोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा के खिलाफ लुक आउट नोटिस, रिटायरमेंट के बाद ममता बनर्जी ने दिया था सेवा विस्तार

Ed look out notice to Kolkata dcp shantanu sinha : ईडी का कोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा के खिलाफ लुक आउट नोटिस, रिटायरमेंट के बाद ममता बनर्जी ने दिया था सेवा विस्तार

jharkhand giridih accident- गिरिडीह में सड़क हादसा, पिकअप वैन ने तीन मजदूरों को रौंदा, महिला समेत दो की मौत, एक जख्मी

jharkhand giridih accident- गिरिडीह में सड़क हादसा, पिकअप वैन ने तीन मजदूरों को रौंदा, महिला समेत दो की मौत, एक जख्मी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

Jamshedpur bjp mass resignation : कदमा भाजपा मंडल में नव नियुक्त अध्यक्ष के खिलाफ बगावत, 44 पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को भेजा सामूहिक इस्तीफा, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भी की प्रेषित की इस्तीफे की प्रति

jamshedpur dc inspection- मानगो के बालिगुमा में स्वर्णरेखा नदी तट पर निर्माणाधीन वाटर टावर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, एमजीएम अस्पताल को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर,15 जून तक कार्य पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने का दिया गया निर्देश, विलंब होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News