जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके पटमदा थाना अंतर्गत जोड़सा पंचायत के घोड़ाबांधा गांव में बुधवार की रात को शराब के नशे में उत्पन्न विवाद के बाद एक महिला ने अपने पति किसान सिंह (48) की दावली से काटकर हत्या कर दी. घटना रात करीब 2 बजे की बताई गई है. घटना के वक्त किसान सिंह अपने घर में सोया हुआ था और नशे में धूत महिला ने घटना को अंजाम दिया.(नीचे भी पढ़े)
पटमदा पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात आरोपी पत्नी लक्ष्मी सिंह (40) को जेल भेज दिया. इससे पूर्व सूचना मिलने के बाद गुरुवार को पटमदा पुलिस ने शव को बरामद करते पोस्टमार्टम करवाकर देर शाम तक शव सौंप दिया है. इस संबंध में मृतक के पुत्र तपन सिंह के लिखित आवेदन पर मां लक्ष्मी सिंह के खिलाफ पटमदा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में तपन ने पुलिस को बताया है कि बुधवार रात को पिताजी खाना खाने के बाद सो रहे थे कि देर रात मां लक्ष्मी सिंह ने नशे की हालत में ही पिता को दावली से काट डाला.



