गालूडीह: दारिसाई में आयोजित चतुर्थ नवकुंज में रविवार को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शामिल हुए. उन्होंने मिलनकुंज राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की. मंत्री रामदास सोरेन लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अखंड हरिनाम कीर्तन के आयोजन से लोगों में आस्था बढ़ती है. (नीचे भी पढ़े)
इतना ही नहीं लोगों के मन को शांति भी मिलती है. उन्होंने कहा कि अखंड हरि कीर्तन होने से अध्यात्मिक चेतना भी जगती है. लोगों में एकजुटता बढ़ती है. इस मौके पर जगदीश भकत, कालीपद गोराई, वकील हेंब्रम, रतन महतो, अशोक महतो, अबनी महतो, बादल किस्कु, मंटू महतो, पिंटू महतो, जुझार सोरेन, मकरंजन विषई आदि उपस्थित थे.



