चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के केरूकोचा रक्तदान आयोजन समिति और कुड़मी संस्कृति विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में केरूकोचा उच्च विद्यालय परिसर में तृतीय वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. इस शिविर में क्षेत्र के युवा एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शिविर में 101 लोगों ने पंजीकृत कराया जिसमें 85 पुरुष एवं 10 महिलाएं समेत कुल 95 लोगों ने रक्तदान किया. (नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि कुड़मी संस्कृति विकास समिति सम्पूर्ण झारखंड के साथ साथ पश्चिम बंगाल के जिला पुरूलिया, झाड़ग्राम, मिदनापुर,बांकुड़ा एवं ओडिशा अन्तर्गत मयुरभंज तथा क्योंझर जिला में लगातार रक्तदान शिविर आयोजित करते हुए निकटवर्ती रक्तदान केन्द्र में खून जमा करवाया जाता है ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलव्ध हो सके. (नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष स्वपन महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2025 में अभी तक 15 रक्तदान शिविर लगाकर 1267 इकाई रक्त संग्रहित करवाते हुए झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं ओड़िशा के विभिन्न स्थानों पर अवस्थित ब्लड सेंटर में जमा करवाए हैं. शिविर के सफलता पूर्वक आयोजन में सहयोग करने के लिए सभी रक्तदाता एवं सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया. इस मौके पर केरूकोचा रक्तदान आयोजन समिति से अध्यक्ष डॉ सुजीत घोष, देवी मांडी, तुषार माईति, भीम चरण हांसदा, गणेश पाड़िया, प्रेम घोष, स्वपन घोष, कुड़मी संस्कृति विकास समिति केन्द्रिय अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो, बलराम महतो, भवेष महतो समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.



