
जमशेदपुर : टाटा स्टील के बड़े विभाग आरएमएम डिपार्टमेंट के कमेटी मेंबरों की बैठक सत्ता पक्ष के टीम के पदाधिकारियों के साथ हुई. 11 कमेटी मेंबरों में से 10 कमेटी मेंबरों ने सत्ता पक्ष (अरविंद पांडेय, शैलेश सिंह और शहनवाज आलम) की टीम के हर फैसले का समर्थन करने का दावा किया. तमाम कमेटी मेंबरों ने कहा कि उनके आरएमएम विभाग से कमेटी मेंबर अशोक कुमार करण रिटायर हो रहे हैं. वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं. उनको चुनाव कमेटी में जगह दी जाए. तमाम कमेटी मेंबरों ने उनकी टीम द्वारा अब तक किए गए कार्यों की सराहना की और तय किया गया कि आगामी चुनाव पदाधिकारी के चुनाव में तमाम कमिटी मेंबर उनकी यानी सत्ता पक्ष की टीम के साथ रहेंगे. इस दौरान डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, भगवान सिंह, सहायक सचिव धर्मेंद्र, कोषाध्यक्ष प्रभात लाल, पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह एवं कमेटी मेंबर गोपाल लाल, सूर्यकांत शर्मा, अशोक कुमार करण, एनके चौधरी, नागेंद्र सिंह, पुरेंदर कुमार सिंह, रइस अहमद अफरीदी, शमशेर आलम, सुब्रतो सिन्हा, सुनील दास उपस्थित थे.



