
जमशेदपुर :जमशेदपुर के बिष्टुपुर पुलिस ने सड़क पर छिनतई करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने मानगो डिमना रोड हयातनगर निवासी फरदीन खान और गोरा सोनू, मोहम्मद तौसीफ आलम और आजाद बस्ती निवासी आफताब अली उर्फ आफताब खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. पुलिस ने इनके पास से लूटे गए मोबाइल और एक मोटरसाइकिल के अलावा 400 रूपये नगद बरामद किया है. 15 जनवरी को जमशेदपुर कहीं सोनारी निवासी जानकी महानंदा से कुछ अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया था. उक्त महिला सोनारी के झाबरी बस्ती की रहने वाली है. महिला ने इस संबंध में एक एफ आई आर दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और लूटे गए मोबाइल समेत अन्य सामानों को जप्त किया है.




