• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 2, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 17th January 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 17 जनवरी 2023

Horoscope Know Your Day Tuesday 17th January 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 17 जनवरी 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी समय देंगे। आज दिन बहुत लाभदायक नहीं है। इसलिए अपनी जेब पर विशेष ध्यान रखें और आवश्यकता से अधिक व्यय न करें। घरेलू जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। अगर आप थोड़ी देर अनुभवी लोगों की संगत में गुजारेंगे, तो आपको काफी ज्ञान मिलेगा। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। रोमानी गाने, महकती मोमबत्तियां, स्वादिष्ट खाना और पेय। यह दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए ही बना है।

वृष राशि
आज के दिन ऐसी चीजों पर काम करने की आवश्यकता है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। रिश्तेदारों के यहां जाना उससे काफी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। आप और आपका महबूब आज प्यार के संमुद्र में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। कड़ी मेहनत और पर्याप्त कोशिश अच्छा फल देगी। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह बढ़िया दिन है। साथ में एक अच्छी शाम गुजारने की योजना बनाएं।

मिथुन राशि
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जायेगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है। इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। आज रात को जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए। प्यार के नजरिये से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।

कर्क राशि
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। जो लोग शादीशुदा हैं। उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। आपके महंगे उपहार भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे कतई प्रभावित नहीं होगा। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते समय अपने आंख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई अनमोल बात या विचार लग जाए। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुजरे, तो शांत रहने का प्रयास करें।

सिंह राशि
पेचीदा हालात में फंसने पर घबराएं नहीं। जैसे खाने में थोड़ा सा तीखापन उसे और भी स्वादिष्ट बना देता है, उसी तरह ऐसी परिस्थितियां आपको प्रसन्नता की सही मूल्य बताती हैं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। आपके माता पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर आज चिंतित हो सकते हैं और इसलिए आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। यह दिन प्रसन्नता और जिंदादिली के साथ किसी खास संदेश को भी देगा । किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे, जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिंदगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

कन्या राशि
आपके पति/पत्नि की सेहत तनाव और फिक्र की वजह बन सकती है। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई महत्वपूर्ण काम बीच में अटक सकता है। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में बढ़ोतरी करेगा। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।

तुला राशि
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचाएगा। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते कार्यालय में काम तेज गति पकड़ लेगा। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। रोजमर्रा की शादीशुदा जीवन में आज का दिन स्वादिष्ट मिठाई जैसा है।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक राशि
सेहत बढ़िया रहेगी। आज आपको रियल एस्टेट संबंधित निवेश अच्छा लाभ देंगे। आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्नता देने का हर प्रयास करेगा। जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। अगर आप सीधा जवाब नहीं देंगे तो आपके सहयोगी आपसे नाराज हो सकते हैं। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में स्वयं की छवि भी सकारात्मक होगी। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और समर्पण को महसूस कर सकते हैं।

धनु राशि
आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खुबसूरत फूल की तरह खिलेगी। केवल एक दिन को नजर में रखकर जीने की अपनी आदत पर संतुलन करें और आवश्यकता से अधिक समय व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। दोस्तों के साथ शाम बिताना या खरीदारी करना आनंददायक और रोमांचक रहेगा। रोमांस आपके दिल पर बसा हुआ है। आने वाले समय में कार्यालय में आपका आज का काम कई प्रकार से असर दिखाएगा। परेशानियों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको विशेष पहचान दिलायेगी। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे।

मकर राशि
आप अपने सकारात्मक विचार और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताये। प्रेम जीवन की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो किसी तीसरे की बातों को सुनकर अपने प्रेमी के बारे में कोई भी राय न बनाएं। वरिष्ठ से आपको पदोन्नति या लंबे समय से लटके किसी काम के पूरे होने का उपहार मिल सकता है। परेशानियों का निबटने की आपकी क्षमता आपको विशेष पहचान दिलाएगी। किसी खुबसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को ताजा करना न भूलें।

कुंभ राशि
अपनी सेहत को ध्यान में रखकर चीखने-चिल्लाने से बचें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाये। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। रोमांस आपके दिल पर बस चुका है। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। आप अपनी छुपी पहचान का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

मीन राशि
सेहत को लेकर अधिक देखभाल की आवश्यकता है। जिन लोगों ने किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर कहीं निवेश किया था। आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। नवजात शिशु की तबियत खराब होने की वजह से परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि जरा-सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। अगर आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कपड़े सोच-समझकर पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। जो अपने काम पर एकाग्रचित्त रहेंगे, उन्हें पुरस्कार और सम्मान दोनों ही मिलेंगे। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। आपके वैवाहिक जीवन से सारा आनंद खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाये।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 2nd July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 2 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 2nd July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 2 जुलाई 2026

July 2, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 1st July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 1 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 1st July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 1 जुलाई 2026

July 1, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 30th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 30 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 30th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 30 जून 2026

June 30, 2026
Next Post

Saraikela kandra accident : सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर कंपनी में नाइट शिफ्ट करने जा रहे बाइक सवार दो युवक खड़ी ट्रेलर से टकराएं, घायल

tata workers union training program - टाटा वर्कर्स यूनियन में शुरू हुआ प्रशिक्षक की ट्रेनिंग, एचआर अधिकारी और यूनियन के लोगो ने संयुक्त रुप से नयी व्यवस्थाओं को किया रेखांकित

Early Morning News Diary @ Sharpbharat 17th January 2023 : पढ़े सुबह की प्रमुख खबरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 2nd July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 2 जुलाई 2026

Jamshedpur bistupur dd bar issue : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक नीरज सिंह पर पुलिस की दबिश बढ़ी, परेशान पत्नी औऱ मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने कहा साजिश, देखिये – video

Jamshedpur new ssp took charge : जमशेदपुर के नए एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने पदभार संभाला, एडीजी ने की अहम बैठक

Jamshedpur doctors day : डॉक्टर्स डे पर एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur blood camp – डॉक्टर्स डे पर एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bistupur dd bar issue : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक नीरज सिंह पर पुलिस की दबिश बढ़ी, परेशान पत्नी औऱ मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने कहा साजिश, देखिये – video

Jamshedpur new ssp took charge : जमशेदपुर के नए एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने पदभार संभाला, एडीजी ने की अहम बैठक

Jamshedpur doctors day : डॉक्टर्स डे पर एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur blood camp – डॉक्टर्स डे पर एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में विष्णु यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर के डीडी बार मर्डर केस में पुलिस ने बार संचालक नीरज सिंह के घर पर की छापामारी, गाड़ियां जब्त कर ले गयी, देखिये – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News