
अनिल कुमार / बोकारो : झारखण्ड के बोकारो जिला के गांधीनगर थाना क्षेत्र केसंडे बाजार के दो युवक का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. बोलेरो में चार दोस्त सवार थे. चारो पिकनिक मना कर घर लौट रहे थे. हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कोनार डैम में बोलेरो के पलटने से दो युवक सौरभ एवं अजय रवानी की मौत हो गई, वहीं एक घायल हैं. दोनों मृतक बेरमो के संडे बाजार गांधीनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. चार दोस्त पिकनिक मनाने कोनार डैम आये थे और शाम में पिकनिक मनाकर घर की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान दुर्घटना हुई.




