जमशेदपुर : सरायकेला-खरसांवा के गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी में 11 मार्च को दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा. यूनिवर्सिटी के कैंपस में ही कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस दौरान यूजी, पीजी और डिप्लोमा में 2022 के पास ऑउट विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएंगी. दूसरे दीक्षांत समारोह में 1000 छात्रों को डिग्री मिलेगी. बीए इकॉनिमी की वेनिशा जालुका, बीए अंग्रेजी की श्वेता हाजरा, बीबीए के आदित्य प्रकाश, एमबीए की अंकिता, बीकॉम की अंजली कुमारी, डीफार्मा के रितेश कुमार आदि को गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा. अरका जैन यूनिवर्सिटी कोल्हान क्षेत्र की पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी है.



