जमशेदपुर : जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह के नाम पर रंगदारी वसूली करने वाले अपराधकर्मी कन्हैया सिंह को जमशेदपुर पुलिस लेकर आ गई. उसको उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया गया था. उसको पुलिस लेकर आयी और जमशेदपुर के साकची बाजार में जनता के पास घुमाया. कमर में रस्सा बांधकर उसको घुमाया गया. (नीचे भी पढ़े)
जमशेदपुर के सिटी एसपी के शंकर के नेतृत्व में पुलिस ने हथकड़ी और कमर में रस्सी लगाकर घुमाया. हाल के दिनों में वह लगातार व्यापारियों को धमका रहा था और अवैध वसूली में लगा हुआ था. अपराधियों की नयी फ़ौज वह तैयार कर रहा था. (नीचे भी पढ़े)

इसका मनोबल तोड़ने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और उसको बाजार में घुमाया. दूसरी ओर, जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने संवाददाता सम्मलेन करते हुए बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल भी बरामद किया हैं. उसको पड़कने के लिए पुलिस टीम लगातार उसका पीछा कर रही थी, जिसके बाद पुलिस ने उसको पकड़ लिया और उसको जेल भेज दिया.



