बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना परिसर में गुरुवार को पुलिस निरीक्षक तरूण कुमार ने बहरागोड़ा थानांतर्गत सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक के साथ बैंक सुरक्षा और साइबर अपराध को रोकने को लेकर एक बैठक की. बैठक में बैंक और पैसा निकालने पहुंचे ग्राहकों की सुरक्षा, सीसीटीवी, अलार्म को लेकर आवश्यक कदम उठाने और साइबर अपराध से बचने हेतु उचित मार्गदर्शन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस निरीक्षक ने सभी बैंक प्रबंधक से कहा की समय समय पर सुरक्षा को लेकर ग्राहकों को जानकारी दे जागरूक करने की बात कही. मौके पर थाना प्रभारी संतन तिवारी समेत सभी बैंक के बैंक प्रबंधक उपस्थित थे.



