रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर: हुडागंदा के शहीद दुर्गा चरण स्मारक के समीप राजकीय बुनियादी विद्यालय भाग दो के परिसर में गुरुवार को प्रदान संस्था एवं महिला मंडल के तत्वावधान में नारी एकता महिला महासंघ का 7वां वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई, झारखंड के पूर्व सचिव सह भाजपा नेता जेबी तुबिद एवं विजय मेलगांडी, जिप सदस्य बसंती पूर्ति, बीडीओ गिरजानंद किस्कु तथा सीओ अरूण कुमार सिंह थे . (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री सामड ने कहा कि महिलाएं समाज से अंधविश्वास दुर करें. उन्होंने कहा कि यदि एक लडकी शिक्षित होती है तो पुरा परिवार शिक्षित होता है. कहा कि आज के दिन गांव में महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार का मामला सामने आ रहा है. उन्हें रोकने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नारी एक माता ही नहीं, बहन बेटियां भी है. महिलाओं को शिक्षित होना होगा, तभी अपने अधिकार को पा सकते है. डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि आज के समय मे महिला किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है. अगर महिला संकल्प कर ले तो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा महिला को शिक्षा ग्रहण करना अनिवार्य है. जिससे वह अपने परिवार तथा गांव का विकास कर सकती है. महिलाओं को अपील करते हुए उन्होंने ने कहा कि नशा बंदी पर अभियान चलाकर गांव को नशामुक्त बनाएं. नशा के कारण ही हमारा समाज बर्बादी की कगार पर है.जेबी तुबिद ने कहा महिलाओं को सम्मान के लिये प्रधानमंत्री कई योजनाएं चला रही है. (नीचे भी पढ़े)

जिसका लाभ महिलाओं को मिल रही है. आज प्रधानमंत्री के कारण ही भारत देश का प्रथम नागरिक एवं राष्ट्रपति एक महिला है.विजय मेलगांडी ने कहा कि महिलाएं अगर चाहे तो वह देश एवं समाज को विकसित एवं विकास कर सकती है.महिला आज के समय मे काफी सबल है. कार्यक्रम में 52 गांव के 445 महिला मंडल के लगभग 6 हजार महिलाएं उपस्थित थे. कार्यक्रम से पुर्व लगभग दो किमी तक प्रभातफेरी निकाली गई. वहीं महिला मंडलो द्वारा पुर्व विधायक श्री सामड ,डॉ विजय सिंह गागराई को साल ओढ़ा कर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़े)

संस्था ने लगाया स्टॉल:प्रदान संस्था तथा विभिन्न महिला मंडलों द्वारा स्टॉल लगाया गया. स्टॉल के जरीये केला बागवानी, बकरी पालन, उन्नत खेती समेत कृषि, पेयजल, सिचाई आदी का मॉडल बाना कर लोगो को जानकारी दी गई. इस दौरान श्री सामड ने स्टॉल का भ्रमण कर स्टॉल लगाने वाले को काफी सराहना की.
नाटक कर महिलाओं को किया जागरुक : महिला मंडलों द्वारा नाटक व नृत्य के माध्यम से महिला हिंसा के खिलाफ, आजीविका, हक और अधिकार, अंधविश्वास को दुर करने, बच्चो को स्कुल भेजने, जंगल में आग ना लगाने तथा एक एक महिला को साल में पांच पांच पौधा लगाने, दहेज प्रथा को हटाने, नशा से दुर रहने जैसे कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया कुश पूर्ति,सावित्री मेलगांडी, दिग्विजय सिंह, ट्रेनिंग टेकनिकल मो. शहाबुद्दीन, मंजू महतो, गौरी महतो, मंजुलता, खिरोदा महतो, सुभाषिनी देवी, राजेश गागराई समेत घाटी नीचे छह पंचायत के महिला समिति के हजारों महिलाएं उपस्थित थीं.



