
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर निवासी सुमन कुमार के टाल दुकान से तार चोरी करने के आरोप में तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राकेश कहार उर्फ पद्दूम, कुणाल मुंडा उर्फ छिला और चोरी का सामान खरीदने वाले महेंद्र कुमार यादव उर्फ बंगाली शामिल है. पुलिस ने इनकी निशानदेही में चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है. घटना गुरुवार की बताई जा रही है. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.






