जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना पुलिस ने अपराध की योजना बनाते चार अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में गोमुरी के नामदा बस्ती का बीर सिंह उर्फ पंडित, राजा यादव, रवि कुमार राव और उलीडीह का विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाईल और एक धारदार चापड़ बरामद किया है. इसकी जानकारी शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने दी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि सभी अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जुटे हैं. इसके बाद उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर नामदा बस्ती में छापेमारी की. जहां से चारों को गिरफ्तार कर लिया गया. चारों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और कई कांडों में जेल भी जा चुके है. सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.











