चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के आमलागोड़ा गांव के पास निर्मित पार्क का उद्घाटन 28 नवंबर को सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. विधायक समीर मोहंती ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने आज सीएम से मुलाकात कर पार्क उद्घाटन करने का आग्रह किया जिस पर सीएम ने अपनी सहमति दी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए 28 नवंबर का दिन महत्वपूर्ण उपलब्धि वाला होगा. उनकी अनुशंसा पर वन विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से निर्मित इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों ऑनलाइन उद्घाटन होगा. अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने कहा कि इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क के शुरू होने से चाकुलिया और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को एक नया पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल मिलेगा. (नीचे भी पढ़ें)
पार्क के विकसित होने से स्थानीय लोग, विशेषकर बच्चों, युवाओं और परिवारों को प्रकृति के करीब समय बिताने का अवसर मिलेगा. इस पार्क के शुरू होने से चाकुलिया क्षेत्र में रोजगार की नई संभावनाएं भी विकसित होने की उम्मीद है. इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय दुकानदारों, छोटे व्यवसायियों और अन्य लोगों को आजीविका का नया अवसर मिल सकता है. स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने और क्षेत्र के विकास के दृष्टिकोण से यह पार्क एक महत्वपूर्ण साबित होगा. विधायक ने कहा कि पार्क शुरू होने से चाकुलिया को एक नई पहचान मिलेगी.















