जमशेदपुर: परसुडीह के सोपोडेरा राजकीय मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर बच्चों की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि बीईईओ विद्यालय के दौरे पर आई थीं तब बच्चों ने एमडीएम से सम्बंधित शिकायत की थी. इसे लेकर बच्चों को सजा मिली थी. हालांकि जानकर सूत्रों इस मामले में प्रधानाध्यापिका को बेकसूर बताया.
बताया जाता है कि पिछले दिनों एक रसोइया ने बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया था. हालांकि स्थानीय लोग उक्त आरोप को लेकर स्कूल पहुंचे थे.




