रांची: रांची स्थित होटवार जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है. साथ ही अगली सुनवाई के लिए 2 जनवरी की तारीख तय की है.3 नवंबर 2022 को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद पूजा सिंघल ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगायी है. जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस अभय एस ओका की खंडपीठ में जमानत पर सुनवाई हुई.(नीचे भी पढ़े)
हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने पूजा सिंघल को जमानत देने से इनकार करते हुए 3 नवम्बर को याचिका खारिज कर दी थी. ईडी ने 11 मई को उन्हें गिरफ्तार किया था.मनी लांड्रिग मामले में गिरफ्तार कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल भी जमानत के लिये सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. सोमवार को सुचीबद्ध मामले की सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एमएम सुंद्रेश की खंडपीठ करेंगे. .



