बोकारो : बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 डी स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में सोमवार की सुबह 28 वर्षीय युवक श्याम कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पिता कैलाश साहू ने बताया कि सुबह घर से काम पर जाने का बहाना बनाकर निकला था. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
उसके बाद पुलिस ने सूचना दिया कि आपका बेटा फांसी लगाकर जान दे दिया है. हरला थाना के प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है.मृतक जोमैटो में होम डिलेवरी का काम करता था.घटनास्थल से जोमैटो लिखा बैग आदि उसके पहचान पत्र बरामद किया गया है.




