
जमशेदपुर : दिल्ली की निर्भया हत्याकांड के दोषियों को सजा अब तक नहीं मिल सकी है. इसको लेकर देशभर में उबाल है. इधर जमशेदपुर में भी निर्भया के हत्यारों को सजा दिए जाने की मांग उठती रही है. वैसे आज ही के दिन 2012 को निर्भया की दिल्ली की सड़कों पर निर्मम हत्या कर दी गई थी.
इधर सामाजिक संस्था ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संस्था एआइएमएस द्वारा हर साल निर्भया दिवस पर जमशेदपुर के उपायुक्त के माध्यम से सरकार से निर्भया के हत्यारों को सजा दिए जाने की मांग उठाती जाती रही है. साथ ही इनके द्वारा शराब बिक्री पर रोक, मोबाइल से छात्र-छात्राओं को दूर रखने आदि विषयों पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित कराया जाता है. ताकि समाज में विकृति नहीं आए.







