
जमशेदपुर : गोलमुरी फायरिंग मामले में नामजद आरोपी मो शदाब के परिजन सोमवार को जमशेदपुर एसएसपी से मिले. उन्होने एसएसपी को बताया कि घटना के वक्त शदाब मौके पर नहीं मौजूद था, वह रात 8 बजे महारानी बस से बिहार के दाउद नगर स्थित अपने नानी के घर गया हुआ था. वहीं इस मामले में परिजनों ने एसएसपी के समक्ष महारानी बस का टिकट, मोबाइल का लोकेशन और बस से जाने के दौरान रास्ते में रुक कर फोन से ली गई सेल्फी प्रस्तुत की है. परिजनों ने आरोप लगाया कि शदाब को बेवजह फंसाया जा रहा है. ज्ञात हो कि गोलमुरी स्थित मुस्लिम बस्ती में आपसी विवाद को लेकर हवाई फायरिंग की गई थी, इस मामले में स्थानीय निवासी मो. मसीर के बयान पर गोलमुरी थाना में गोलमुरी हिंदू बस्ती निवासी सदाब खान, आजादनगर निवासी मो जिशान, साकची निवासी यर्जु और भालुबासा निवासी शेख नोमान के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. जिसमें शेख नोमान को गिरफ्तार किया है.







