जमशेदपुर : जमशेदपुर के गायक चंचल गोस्वामी के छठ गीत ने धूम मचा दी है. उन्होंने टी सीरीज पर इस गीत को रिलीज किया. दीनानाथ बाड़े दानवीर के नाम से तैयार इस एलबम के गीत हिट हो गये है. सिर्फ एक दिन में इसका व्यू 3 लाख 60 हजार के पार चला गया है. इससे पहले उनका नवरात्र के वक्त दो एलबम आया. दोनों ही एलबम का दो मिलियन व्यू हो चुका है. (नीचे भी पढ़ें)
यूट्यूब पर जारी नवरात्र के वक्त का यह एलबम मैया की चुनरी हैर लाल का 20 लाख और मां का सजा है दरबार का 6 लाख तक व्यू गया. इसके बाद अब छठ के गीत को जबरदस्त लोकप्रियता मिली है. चंचल गोस्वामी बचपन से ही गाने के शौकीन रहे है और वे कई सारे शो कर चुके है. आपको बता दें कि वे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के प्रेस सलाहकार भी रह चुके है. राजनीति के साथ साथ उनके गाने के शौक ने उनको नयी ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
इस एलबम में गीत और संगीत चंचल गोस्वामी का है जबकि गीत के लेखक पिंकू कश्यप है. इसके वीडियो डायरेक्टर सूरज चौधरी, जोप समीर गुप्ता और सपन चौधरी है. मिक्स व मास्टर्ड प्रणव दत्ता और म्यूजिक अरेंजर सन्नी हरी है.












