प्रयागराज / जमशेदपुर : प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में जमशेदपुर की रहने वाली साध्वी अमरजीत शेरगिल का जूना किन्नर अखाड़े में फिर से पटाभिषेक हुआ, जहां जूना किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने साध्वी अमरजीत शेरगिल का पटाभिषेक किया. पटाभिषेक से पहले पिंडदान किया गया और रीति रिवाज के बाद सभी साधू-संतो के मत्रों के माध्यम से पटाभिषेक किया गया. अमरजीत शेरगिल का नामकरण श्रीश्री 1008 अमरजीत नंद गिरी रखा गया है. साथ ही जूना किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर ने झारखंड प्रदेश का सचिव घोषित किया.











