
जमशेदपुर : मूलनिवासी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पहुंचा. जहां इन्होंने पहसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्र में पड़नेवाले राजस्व मौजा हलुदबनी क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित दस सूत्री मांग पत्र जिले के उपायुक्त को सौंपा. वहीं सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से इन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला अनुसूचित जिला के अंतर्गत आता है, यहां निवास करनेवाले मूलवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं हलुदबनी मौजा की समस्याओं के संबंध में इन्होने बताय कि खाता संख्या 77 स्थित बड़ा रैयती तालाब में मुख्य सड़क स्थित सरकारी नाली होकर सड़क से सटे फ्लैटों का गंदा पानी तालाब में बह रहा है, जिससे तालाब का पानी दूषित हो रहा है, जिससे तालाब का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है. इसके अलावा इसी मौजा में पेसा एक्ट 1996 का भू- माफियाओं द्वारा उल्लंघन कर बहुमंजिली इमारतों का निर्माण किए जाने का आरोप इन्होंने लगाया है. साथ ही हलुदबनी और व्यगबिल मौजा में सरकारी जमीन के खरीद बिक्री का भी आरोप इन्होंने ज्ञापन के माध्य से लगाते हुए मूलवासियों के लिए पशुओं के चारागाह को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है. वहीं पशु पालकों द्वारा खुले में पशुओं के छोड़ने से खेती को हो रहे नुकसान की ओर इन्होंने ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त का ध्यान आकर्षित कराते हुए वैसे पशुपालकों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है. इसके अलावा हेलमेट जांच के नाम पर किसानों को स्थानीय पुलिस द्वारा परेशान करने का आरोपल लगाते हुए इलाके में सरकारी और विदेशी शराब के ठेको को समाप्त किए जाने की मांग की है, ताकि सभ्य समाज का निर्माण हो सके और सड़क दुर्घटनाोँ में कमी आ सके. वहीं इन्होंने लॉकडाउन के कारण उत्पन्न हालात को देखते हुए जिले के उपायुक्त से निजी स्कूल प्रबंधन से फीस नहीं वसूलने संबंधी आदेश जारी किए जाने की मांग की है. वहीं राजस्व ग्राम सारजामदा में जाहिरा स्थान की चारदीवारी के साथ सारजामदा जलमीनार से आसपास के इलाकों में पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित किए जाने और पिछले दिनों गोविंदपुर- बागबेड़ा जलापूर्ति परियोजना के तहत परसुडीह त्रिवेणी टावर के समीप मुख्य सड़क पर खोदे गए गड्ढों को अविलंब दुरूस्त किए जाने की मांग इन्होंने की है.







