
जमशेदपुर : एक ओर झारखंड सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे रोकने के प्रयास में है. सरकार द्वारा राज्य में आंशिक लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है वहीं दूसरी ओर शहर के लोग इस नियम की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे है. सरकार द्वारा पार्क, शैक्षणिक संस्थान जैसे जगहों को पूरी तरह बंद कर चुकी है वहीं अन्य दुकानों को रात आठ बजे तक ही खोलने का निर्देश दिया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

वहीं दुसरी ओर शहर के बाजार के लिए कोई नियम नहीं है. मंगलवार को साकची बाजार में लहने वाले मंगला बाजार में लोग ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे और ना ही लोगों ने मास्क पहन रखा था. प्रसासन जुबली पार्क में जाकर लोगों को पार्क से खदेड़ती दिखी पर प्रसासन की नजर बाजार में लगने वाली भीड़ पर नहीं दिखी. ऐसे में नियम तोड़ने वाले लोगों को यह मंगला बाजार महंगा ना पड़ जाए.












