जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिवमन्दिर कमेटी की ओर से मकर-संक्रांति के अवसर श्री राजस्थान शिवमन्दिर के प्रवेश द्वार पर आम जनों, भक्तों के बीच पुड़ी, सब्जी और गुलगुले का वितरण प्रसाद के रूप में किया गया. करीब एक हजार की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया.(नीचे भी पढ़े)
आज के कार्यक्रम में श्री राजस्थान शिवमन्दिर जुगसलाई के अध्यक्ष छीतरमल धूत, महासचिव अरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रामूका के साथ सांवर लाल शर्मा, पवन सिंगोदिया, पवन काबरा, रामेश्वर भालोटिया, सुशील सर्वा, विश्वनाथ शर्मा, संजय गुप्ता, सुनील रिंगसिया, जगदीश धूत, राजकुमार जैन, गोवर्धन गुप्ता, पवन सोनी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे.











