जमशेदपुर : जुगसलाई ऋषि भवन में श्री राजस्थानी ब्राह्मण महिला संघ की ओर से शुक्रवार को तीन दिवसीय राखी मेले की भव्य शुरुआत हुई. रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित मेले का उद्देश्य समाज की महिलाओं को मंच उपलब्ध कराने के साथ ही उनके हुनर और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है, मेले का उद्घाटन श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष बोदुराम सेवदा, संरक्षक महावीर प्रसाद चौबे, जनार्दन प्रसाद शर्मा, महासचिव कौशल किशोर जोशी, प्रकाश जोशी, काशी प्रसाद चौबे, दिलीप शर्मा एवं मनोज शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर संघ के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. महिला संघ की सदस्यों ने मेले के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई. तीन दिन चलने वाले मेले में आकर्षक राखियों के अलावा विभिन्न घरेलू एवं हस्त निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं. ये स्टॉल आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. आयोजन में निशा शर्मा, उषा शर्मा, प्रीति सेवदा, प्रीति शर्मा, सोनिका शर्मा, मीनू शर्मा, नूपुर शर्मा, रितु शर्मा सहित महिला संघ की कई सदस्य मौजूद रहीं.



