चाकुलिया : जेपीएससी एवं डेएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर चाकुलिया भाजपा ने शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष महादेव महतो के नेतृत्व में झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चाकुलिया में मशाल जुलूस निकाला गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ पर चिंता व्यक्त की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री चांदना मुर्मू, दिनेश सिंह, चंद्रदेव महतो, तुषार बेरा, सुधीर महतो, चंद्र मोहन मांडी, परिमल दास, संदीप चंद, उत्तम मुर्मू, जहर गोप, ईपी बेहेरा, रोहित पति, तपन बेरा, मुन्ना भारती, ननकू गोप,धर्मू गोप,भीम सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे,



