
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में बुधवार को बच्ची की मां ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई. बच्ची की मां ने बताया कि वे बर्मामाइन्स ईस्टप्लांट के रहने वाले है और वर्तमान में परसुडीह के एस प्रसाद के मकान में किराए पर रहते है. 10 जुलाई की शाम करीब 5:45 बजे अपने घर पर काम कर रही थी, तभी मेरी छोटी बेटी ने बताया कि दीदी को अंकल नीचे वाले कमरे में ले जाकर कमरा बंद कर लिए है. इस पर मैं जब नीचे गई तो दरवाजा बंद था. (नीचे भी पढ़ें)
खटखटाने पर 2-3 मिनट के बाद मकान मालिक ने दरवाजा खोला तथा मेरी बेटी रोनी लगी. जब मैंने उससे पूछा तो रोते हुए उसने बताया कि अंकल मुझे बिस्कुट देने के बहाने कमरे में ले गए और गोद में बिठाकर गंदा काम करने लगे. इस संबंध में जब मैंने मकान मालिक एस प्रसाद से पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं बच्ची को बिस्कुट देने लाया था और कुछ नहीं किया. बाद में मकान मालिक ने कहा कि मुझे माफ कर दो. इसके बाद मैंने इसकी शिकायत परसुडीह थाना में की है.



