
जमशेदपुर : जमशेदपुर और आसपास में हो रहे आत्महत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को जहां नौ लोगों ने आत्महत्या की थी, वहीं शुक्रवार को भी दो लोगों ने आत्महत्या कर ली. इस आत्महत्या करने वालों में 12 साल के बच्चे भी शामिल है. इसके अलावा एक व्यक्ति भी शामिल है. सरायकेला-खरसावां जिले के आरआइटी थाना क्षेत्र के मीरुडीह निवासी हरिओम झा नामक स्कूली छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. (नीचे भी पढ़ें)
उसके पिता चंद्रा झा ने बताया कि वह आदित्यपुर के ही विश्व विकास विद्यालय में पढ़ाई करता था. बताया जाता है कि वह स्कूल नहीं जाता था. इसको लेकर उसकी मां ने फटकार लगायी तो उसने फांसी लगा ली थी. इसी तरह जमशेदपुर के बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय बिनोद सिंह ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह टेम्पो चालक था. बताया जाता है कि आर्थिक तंगी के कारण उसने आत्महत्या कर ली.



