पटना: पटना में विपक्षी पार्टियों की पहली बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में तीन घंटे तक चली, जिसमें 15 पार्टियों के नेता मौजूद थे. विपक्षी एकता की दूसरी बैठक शिमला में होगी. यह बैठक 10 से 12 जुलाई के बीच हो सकती है. पार्टियों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार ने कहा कि एक साथ चलने की बात हुई है. एक साथ चुनाव लड़ने की सहमति बनी. अगली मीटिंग सब पार्टियों की एक और जल्द की जाएगी. इसमें अंतिम रूप दिया जाएगा, कौन कहां से कैसे चुनाव लड़ेगा, इसका प्रारुप तैयार किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

इसमें वन इज टू वन पर विचार विमर्श किया जाएगा. बैठक दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, हिंदुस्तान की नींव पर हमला हो रहा है. भाजपा-आरएसस आक्रमण कर रही है. मैंने कहा कि हम सब एक साथ खड़े हैं. सभी पार्टी में थोड़े-थोड़े डिफ्रेंसेज है, लेकिन एक साथ काम करेंगे. आज जो बातचीत की है, उसे अगली मीटिंग में और आगे बढ़ाएंगे. ममता बनर्जी ने कहा- नीतीश कुमार ने बहुत अच्छे तरीके से मीटिंग का आयोजन किया है. पटना से ही जनआंदोलन शुरू होता है. दिल्ली में कई बार मीटिंग हुई, लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला. मीटिंग में तीन चीजें क्लियर हुई. पहला हम एक है. दूसरी हम एक साथ लड़ेंगे. (नीचे भी पढ़े)

तीसरी जो भी पॉलिटिकल एजेंडा भाजपा लाए, हमलोग साथ मिलकर उसका विरोध करेंगे. इस लड़ाई में अपना खून बहाना पड़ा तो बहाएंगे. बैठक में आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने राहुल गांधी से कहा, महात्मा जी शादी तो करिए. दाढ़ी बढ़ाकर कहां घूम रहे हैं. हमारी बात मानिए शादी तो करिए. मम्मी आपकी कहती थीं मेरी बात नहीं मानता है शादी आप लोग करवाइए.अभी भी समय बीता नहीं है. शादी करिए हमलोग बराती चलेंगे, पक्का करना पड़ेगा. आपकी उम्र कहां बीती है. दाढ़ी बढ़ा लिए हैं, अब कटवा लीजिए. (नीचे भी पढ़े)
नीतीश जी की यह राय है, दाढ़ी छोटा कर लीजिए.इस बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की नेता ममता बनर्जी, भतीजे अभिषेक बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राघव चड्ढा, संजय सिंह, लेफ्ट से डी राजा, दीपांकर भट्टाचार्य, सीताराम येचुरी और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी, एनसीपी से शरद पवार, सुप्रिया सुले, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, सपा के अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी ) के उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, संजय राऊत, जेएमएम के हेमंत सोरेन, बिहार से सीएम नीतीश कुमार, संजय झा, ललन सिंह और राजद सुप्रीमो लालू यादव व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौजूद थे.




