
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर से करीब 26 किलोमीटर दूर जादूगोड़ा थाना अंतर्गत नरवा पुल के मंगलवार देर रात तेज गति से बाइक चला रहे दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए. सड़क पर काफी देर तक पड़े होने के बाद वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उन्हे यूसिल अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिती गंभीर होने पर दोनों को टीएमएच अस्पताल भेजा गया. अस्पताल ले जाने के क्रम में ही एक युवक की मौत हो गई वहीं एक का इलाज टीएमएच अस्पताल में चल रहा है.
मृतक की पहचान करनडीह लाइन टोला निवासी चंद्र मुर्मू (20) के रुप में की गई. बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के भाई दीपक ने बताया कि चंद्र करनडीह के एलबीएसएम स्कूल का छात्र था. मंगलवार की देर शाम वह घर से बिना कुछ बताए ही निकल गया. बुधवार को खबर मिली की उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है.






