
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे. जहां खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर राज्य वासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि सभा के बाद एक सभा को भी संबोधित किया. मुख्यमंत्री रोड शो करते हुए जनता का आभार प्रकट करते हुए सभा स्थल तक पहुंचे.
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही विरासत में गहरी खाई मिली है मगर जिस उम्मीद और विश्वास के साथ जनता ने सत्ता दिलाई है उसे हर हाल में पूरा करने की बात कही. इससे पूर्व 1 जनवरी 2015 को खरसावां शहीद स्थल पर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास पर शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए जूते फेंकने के आरोपियों संग फोटो खिंचवाई. वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि, पिछले पांच सालों के दर्द को आपने महसूस किया है, राज्य विरोधी काम नहीं किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के परिजनों को ढूंढ- ढूंढकर सरकार नौकरी और पेंशन देने का काम करेगी. इस दौरान कोल्हान के नौ विधायक भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास मॉडल को जमीन पर उतारने के लिए थोड़ा इंतजार करने की बात कहते हुए कहा सभी की अपेक्षाओं पर हमारी सरकार खरी उतरेगी.







