जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान, द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्व. द्रौपदी देवी-स्व चिमनलाल भालोटिया की पुण्य स्मृति में आयोजित रेड क्रॉस सोसाइटी के 685वें नेत्र शिविर में 31 नेत्र रोगियों की आंखों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन थियेटर का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर रेड क्रॉस कार्यकर्ता प्रकाश मिश्र, सुशील कुमार सिंह, दीपक शर्मा, प्रकाशभानु महतो ने शिविर में सहयोगी की भूमिका निभाई, शिविर में रेड क्रॉस के साथ अंधापन निवारण अभियान में जुड़ी पीएसपीएल जागृति के 365 ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण की कड़ी में 10 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन भी सम्पन्न हुआ. रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि 686वां नेत्र शिविर भारत सरकार के उपक्रम यूसिल के सहयोग से 5 से 7 अगस्त तक आयोजित होगा. शिविर हेतु पूर्व में ही पोटका क्षेत्र तथा यूसिल कार्य क्षेत्र से नेत्र रोगियों का चयन किया जा चुका है तथा आने वाले सभी रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा.
5 से 10 तक चलेगी डिजास्टर मैनेजमेंट की ट्रेनिंग
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रत्येक माह आयोजित होने वाले सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट के 185वें बैच का आयोजन रेड क्रॉस भवन में 5 से 10 अगस्त तक होगा. ट्रेनिंग प्राप्त करने के लिए 20 एम रोड, बिष्टुपुर स्थित रेड क्रॉस ऑफिस में 4 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है, शहर से बाहर के ट्रेनीज 5 अगस्त को सीधे ट्रेनिंग स्थल पर अपना नामांकन करा सकते हैं. ट्रेनिंग में कम्पनी सेफ्टी के साथ फर्स्ट एड, कृत्रिम श्वसन के तरीके (सीपीआर विथ आर्टिफिशियल रेस्पिरेशन) एवं आपदा प्रबंधन के विषय में लेक्चर एवं व्यवहारिक ट्रेनिंग के माध्यम से जानकारी दी जायेगी.




