जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय की ओर से चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवासदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 821वें नेत्र शिविर की शुरुआत हुई. समाजसेवी एवं उद्योगपति राजकुमार अग्रवाल के संयोजन में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र रोगियों की जांच के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

इसमें 64 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने की. इसमें से 38 नेत्र रोगियों में मोतियाबिन्द पाये गये, स्वास्थ्य जांच के पश्चात उपयुक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार को नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह, डॉ विवेक केडिया एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की जाएगी. आज जांच सत्र के दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ कार्यकर्ता राकेश मिश्र, विशाल सिंह, जितेन्द्र मिश्रा, राधेश्याम कुमार, अशोक घोषाल, प्रकाशभानु महतो, आशीष कुमार एवं अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
रेडक्रॉस के दो रक्तदान शिविरों में कुल 336 यूनिट रक्त संग्रह,

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस की व्यस्त कार्यक्रमों की शृंखला में आज एक साथ दो स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिनमें मानवता की सेवा के लिए कुल 336 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. हमेशा की तरह रेड क्रॉस भवन तथा जमशेदपुर ब्लड सेंटर में 8 अगस्त को संस्थापक मास्टर चोआ कोक सुई को याद करते हुए प्राणिक हीलिंग एमसीकेएस फूड फॉर हंग्री की जमशेदपुर यूनिट ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 187 रक्तदाताओं ने मानवता की सेवा में रक्तदान किया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, एमसीकेएस फूड फॉर हंग्री की शर्मिना पारिख, आभा ठाकुर, रवीना कुमार ने किया. इस अवसर पर अनीता खेमका, सारिका अग्रवाल, रितु नीरज टोडी, तोरल, पर्णिका अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, संजीव गांधी, अशिविनी कुमार, शुचि सोंथालिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. (नीचे भी पढ़ें)

इसी क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ब्रह्मानन्द ब्लड सेंटर के सहयोग से कुड़मी कर्मचारी संघ द्वारा रेड क्रॉस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन गुरमा पंचायत भवन में किया गया, जिसमें कुल 149 यूनिट रक्तदान हुआ. शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर ब्लड सेंटर तथा ब्रह्मानन्द ब्लड सेंटर के तकनीशियनों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अभियान को प्रत्येक दिन अपने त्याग से लोगों को जीवन देने वाले एसडीपी डोनर्स के रूप में इस सप्ताह रेड क्रॉस सोसाइटी के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने अपना 59वां एसडीपी दान किया. उन्होंने नियमित 37 रक्तदान भी किये हैं, 96वां रक्तदान उन्होने किया, एम.वी प्रसाद ने 34वां एसडीपी दान कर कुल 142 रक्तदान पूरा किया. दिलीप कुमार आचार्य ने 44वां एसडीपी दान कर 69 रक्तदान तक पहुंचे, जोरावर सिंह गबरी ने 7वां एसडीपी दान किया और 17 रक्तदान पूरा किया, पुष्कर कुमार ने 17वां एसडीपी दान कर तथा 40 नियमित रक्तदान से 57 रक्तदान को पूरा किया, सौमेन्द्र बस्तिया ने 25वां एसडीपी दान कर अपने नियमित 35 रक्तदान से 60वें रक्तदान को पूरा किया. रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने मानवता की सेवा के लिए रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का आभार जताया.








