जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय की ओर से द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवासदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से हिमालया स्टील मिल सर्विसेस लि. के सीएसआर कार्यक्रम के तहत इस वित्तीय वर्ष का अंतिम नेत्र शिविर 28 मार्च से 30 मार्च तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
28 मार्च को नेत्र रोगियों की जांच के साथ शिविर आरंभ होगा, जिसके पश्चात 29 मार्च को योग्य मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा तथा 30 मार्च को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात आवश्यक दवा चश्मा व आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर उन्हें विदा किया जाएगा. उपर्युक्त जानकारी प्रदान करते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है.



