
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 621वें नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन अशोक भालोटिया, अजय भालोटिया, रमेश भालोटिया, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, समाजसेवी श्रवण देबुका, बनवारी लाल नेवटिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 28 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया। सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच किया नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा की जायेगी, जिसके पश्चात उन्हें आवश्यक दवा व चश्मा प्रदान कर आंखों की देखभाल के सम्बन्ध में जानकारी देकर उन्हें विदा किया जायेगा। ऑपरेशन सत्र के दौरान समाजसेवी कमल किशोर लड्ढा, पप्पू मिश्र, किशन अग्रवाल एवं रेड क्रॉस सोसाईटी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)
मासिक रक्तदान शिविर सोमवार को : प्रत्येक माह की तरह रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम का मासिक रक्तदान शिविर 8 नवम्बर सोमवार को रेड क्रॉस भवन, साकची में प्रातः 9 बजे से संध्या 4 बजे तक आयोजित होगा। जाने माने समाजसेवी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के रक्तदान समिति के अध्यक्ष अरुण बांकरेवाल के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। रक्तदान शिविर में कोई भी रक्तदाता जिनके पिछले रक्तदान से 90
दिन पूरा हो गया हो वो रक्तदान कर सकेंगे।













